वाराणसी/उत्तरप्रदेश
काशी विद्यापीठ : मंच कला विभाग में ‘फागुनोत्सव’ आयोजित

वाराणसी। मंच कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को ‘फागुनोत्सव’ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद शंकर चौधरी रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आज बिरज में होरी रे रसिया, मोपे डारो न रंग गिरधारी, होली खेलन आयो श्याम, सइयां होरी में लाना गुलाल इत्यादि होरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी गीतों के साथ हारमोनियम पर अंकित ने और तबला पर विभाग के अध्यापक अनूप तिवारी ने संगत प्रदान की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। संचालन डॉ. आकांक्षी एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता घोष ने किया। इस अवसर पर पंकज शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
























