वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी विद्यापीठ : एआई से समावेशी शिक्षा एवं इंटेलीजेंट ट्यूटोरिंग सिस्टम पर हुआ व्याख्यान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र शिक्षा शास्त्र विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संकाय संवर्धन कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को प्रथम सत्र में प्रो. नीरज राठौर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, भोपाल ने व्याख्यान दिया। प्रो. राठौर ने ‘इंटेलीजेंट ट्यूटोरिंग सिस्टम’ के सिद्धांत, संरचना एवं डिजाइन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने व्यक्तिगत शिक्षण पथ, अनुकूलन मार्गदर्शन, वर्चुअल टीचिंग असिस्टेंट और एआई आधारित शैक्षणिक चैटबॉट्स पर चर्चा की। साथ ही, मिश्रित, ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा में इनके उपयोग तथा शिक्षार्थियों की स्वायत्तता और प्रेरणा बढ़ाने के उपायों पर भी विचार साझा किया।  

द्वितीय सत्र का व्याख्यान डॉ. राजवंत सिंह राव, कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने ‘एआई फॉर इन्क्लूसिविटी एंड एक्सेसिबिलिटी’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने समावेशी और समान शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर प्रकाश डाला। सत्र में भाषा अनुवाद, बहुभाषीय शिक्षण सहयोग, स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-स्पीच तथा सहायक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा की। साथ ही, दिव्यांग शिक्षार्थियों के समर्थन एवं यूनिवर्सल डिज़ाइन फॉर लर्निंग में एआई एकीकरण पर महत्वपूर्ण विचार साझा किया। संचालन कम्प्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र प्रताप सिंह, टेक्निकल सपोर्ट डॉ. विनय कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह व मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिग सेन्टर के निदेशक प्रो. सुरेन्द्र राम ने किया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close