वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी में शुरू हुई बीजेपी की ‘पाठशाला’, तीन प्रदेशों के 500 पदाधिकारी पहुंचे, दिया जाएगा अनुशासन का मंत्र

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी में बीजेपी के तीन प्रदेशों के पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के बीजेपी के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होने के लिए सुबह से ही काशी पहुंचे हुए हैं। बनारस में होने वाली इस बैठक में बीजेपी पदाधिकारी को अनुशासन और संगठनात्मक संरचना के गुरु सिखाए जाएंगे।

500 से अधिकारी पदाधिकारी काशी पहुंचे

सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में बीजेपी की बड़ी कार्यशाला का आयोजन शुरू हो चुका है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए यूपी, उत्तराखंड और बिहार के बीजेपी के 500 से अधिक पदाधिकारी काशी पहुंचे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत बिहार और उत्तराखंड के संगठन के कई मंत्री भी इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

संगठन की मजबूती पर जोर

बताया जा रहा है कि आगामी चुनावों को लेकर इस बैठक में पदाधिकारियों को मंत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा। कार्यशाला में अलग-अलग स्थान से आए पदाधिकारी, पार्टी की रणनीतियों पर मंथन करेंगे। इससे पहले बैठक में शामिल होने आए पदाधिकारी के मोबाइल फोन बाहर रखवा लिए गए हैं। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी हाथों में पेन और डायरी लेकर कार्यशाला में पहुंचे हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close