काशी में ‘बनारस लिटरेचर फेस्टिवल’ का भव्य आगाज,साहित्य,कला और संस्कृति का अनूठा समागम

वाराणसी :- धर्म,अध्यात्म और पांडित्य की नगरी काशी में बनारस लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ | मिंट हॉउस नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव ने दुनिया भर के साहित्यकारों,कलाकारों और विचारकों को एक मंच पर खड़ा किया | इस फेस्टिवल में बनारस के कई गणमान्य शिक्षण संस्थाओं ने सहभागी की उनमें से एक हर लगेसी लूप ने भी पार्टिसिपेशन किया और अपना स्टाल लगाया | संस्था की फाउंडर खुशी सेठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हमने एक कम्युनिटी स्टार्ट की है स्टार्टअप ऑफ़ हैंडमेड क्रोशिया आइटम्स जिसमे हम आर्टिसन्स को कनेक्ट करते हैं जिनके पास टैलेंट है बट प्लेटफार्म नहीं है |
फेस्टिवल में ‘ज्ञान गंगा’, ‘सुर प्रवाह’, और ‘शक्ति स्वरूपा’ जैसे छह अलग-अलग मंच बनाए गए हैं जहाँ साहित्य,संगीत और स्त्री विमर्श पर चर्चा हो रही है | इस वर्ष 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 200 से अधिक वक्ता इस महोत्सव का हिस्सा बने ||





