वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी पैलेस एन्ड बैंक्वेट में श्री खाटू श्याम के भजन संध्या पर झूमें भक्त

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

शिव रूद्राक्ष अनुसंधान से जुड़ी हूं अनूप जायसवाल का मार्गदर्शन पर लोगों को हिंदुत्व से जोड़ने का काम कर रही हूं- लता मनमानी

वाराणसी:- पाश्चात्य संगीत से हटकर नुआव डाफी स्थित “काशी पैलेस एन्ड बैंक्वेट मे भव्य श्री खाटू श्याम का भजन संध्या का आयोजन किया गया | उक्त अवसर पर डाक्टर अनूप कुमार जायसवाल निर्देशक (शिव रूद्राक्ष अनुसंधान केंद्र) ने बताया कि 2026 के प्रथम आगमन पर लोग नववर्ष को अलग – अलग तरीके से मना रहे हैं वही डाफी स्थित हमारी संस्था “शिव रूद्राक्ष अनुसंधान केंद्र एवं काशी पैलेस एन्ड बैंक्वेट में श्री खाटू श्याम के भजन संध्या का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की संयोजिका लता मामनानी रहीं इसके अलावा काशी व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे |

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेश जायसवाल राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे | कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम का गीत गाकर नव वर्ष का किया गया स्वागत उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बुराइयों से दूर प्रत्येक मनुष्य आध्यात्मिक और सनातन संस्कृतियों से लगाओ को बढ़ावा देना है | उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका लता मनमानी ने कहा कि मैं अहमदाबाद से आकर शिव रूद्राक्ष अनुसंधान से जुड़ी हूं यहां का वातावरण और अनूप जायसवाल के मार्गदर्शन पर लोगों को हिंदुत्व से जोड़ने का काम कर रही हूं | इस नव वर्ष 2026 में आप सभी काशीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं साथ में उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रही हूं |

मुक्तसर प्रसिद्ध जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से मनुष्य के मनोवृत्ति परिवर्तन होते हैं और आध्यात्म के तरफ लगाव बढ़ता है मैं आभार व्यक्त करता हूं की अनूप जायसवाल ऐसे महान आयोजन पर मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया |

उक्त कार्यक्रम में डाक्टर अनूप कुमार जायसवाल निर्देशक (शिव रूद्राक्ष अनुसंधान केंद्र),रणजीत केसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय औद्योगिक व्यापार एसोसिएशन,महेश जायसवाल,लता मनमानी सहित मीडिया के अलावा व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close