उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर नगर निगम की ओर से गणतंत्र दिवस पर विकास कार्यों की घोषणा-77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगरवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर नगर निगम की ओर से गणतंत्र दिवस पर विकास कार्यों की घोषणा
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)।
भारत के संविधान दिवस एवं 26 जनवरी 2026 को मनाए जा रहे 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम काशीपुर द्वारा नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर नगर के समग्र विकास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी साझा की गई।


नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ काशीपुर का संकल्प लेते हुए प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही नगर क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह (एनिमल), गौशाला तथा डॉग शेल्टर के निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित किए जाने की योजना है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता वाले वार्डों एवं प्रमुख क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है।
नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्य 8 चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की घोषणा की गई है। वहीं, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु सभी वार्डों में स्थित नालियों की नियमित सफाई के लिए एजेंसी नियुक्त कर दी गई है और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट एवं महापौर दीपक बाली ने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close