काशीका फाउंडेशन ने वाराणसी मे मनाया स्वराज वैलेंटाइन दिवस

वाराणसी :- काशीका फाउंडेशन द्वारा 14 फ़रवरी शनिवार को सिगरा मैकडॉनल्ड्स आउटलेट स्थित आइपी मॉल मे स्वराज वैलेंटाइन दिवस मनाया गया | फाउंडेशन के संस्थापक विनय कुमार चौरसिया ने कहा की स्वराज वैलेंटाइन दिवस मनाने का उद्देश्य प्रेम को सही अर्थ गीता के श्लोक “कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” से संगर्भित है जिस प्रकार मानव का जन्म लेना उसके वश मे नहीं उसी प्रकार प्रेम भी हमारे वश मे नहीं होता है किन्तु जन्म से वही जीव प्राणी को कर्म करना ही पड़ता है | प्रेम निस्वार्थ भाव का प्रतिक है जिसमे प्रेम नहीं,वह निस्वार्थ भाव है ही नहीं | इसी कामना के साथ काशीका फाउंडेशन के संस्थापक विनय कुमार चौरसिया ने सामान्य एवं दिव्यांगजन के साथ मनाया |
विनय चौरसिया ने कहा कि स्वराज वैलेंटाइन के रूप मे इसे मनाने के उद्देश्य की व्याख्या करते हुऐ कहा कि हमें हमारे अपने अधिकारों के लिये आवाज उठानी चाहिये | इसके लिये अधिकार है क्या ये जानना भी बहुत जरूरी है प्रेम पर सबका का समान अधिकार है किन्तु प्रेम किसी के अधिकार अथवा मे नहीं होता | बनारस मे जब से मॉल कल्चर प्रारम्भ हुआ था मैकडॉनल्ड्स उन अग्रनीय आउटलेट मे से एक था जहाँ सेल्फ सर्विस के कांसेप्ट के साथ नया-नया था उस वक़्त विनय जी ने सजेस्ट किया था कि प्रकार आप यहाँ की जनता से इंटरेक्ट कर सकते है कि उन्हें पहले जागरूक कीजिये अपनी व्यवस्था विधि एवं सेल्फ सर्विस के फिर इसके बाद वो सभी हैबिच्यूअल हो जायेंगे खुद पर खुद |
इसी प्रकार आज स्वास्थ्य एक मूलभूत इकाई एवं प्राथमिकता भी है सभी फ़ूड बेवरेज,रेस्टुरेंट,होटल, आयुष मंत्रालय के गाइड लाइन को फॉलो कर जन मांनस का स्वास्थ्य आयुर्वेद के निरोगी काया को प्राप्त किया जा सकता है जहाँ तक बात सुगम्य भारत की करे तो मॉल मे सुगम्य भारत के अन्तर्गत शौचालय दिव्यांगों के सेफ्टी पॉइंट से नहीं, फ्लोर ऐसे हो जिनमे उनके बूट, बैशाखी,इत्यादि उपकरण स्पोर्ट करे,कार पार्किंग को लेकर दिव्यांगों के विशेष व्यवस्था की अंधेखा करना अथवा सीढ़िया दिव्यांगों के सुविधा जनक हो तभी समावेशी बेहतर वातावरण का निर्माण किया जा सकता |
काशिका फाउंडेशन के संस्थापक विनय कुमार चौरसिया ने कहा की मैकडॉनल्ड्स के प्रबंधक निदेशक राजीव रंजन ने काशीका फाउंडेशन के कार्य को सराहा है और उन्होंने अपनी तरफ से हम सभी दिव्यांगों के लिये नास्ते, रिफ्रेशमेंट,बैठने के लिये उचित व्यवस्था,सुगम्य एवं सुलभ व्यवस्था इत्यादि उपलब्ध कराया और आगे भी इसी प्रकार सहयोग करने तो तत्पर्य है |
उक्त कार्यक्रम मे अनीशा शाही,मीरा राय,अतुल राय,एडवोकेट मनोज कुमार गुप्ता,विनय चौरसिया,प्रो. बी.डी.परान्जापे,इमरान सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||
























