कानपुर-उत्तरप्रदेश

कानपुर के जेसीपी (लॉ एंड आंर्डर) आशुतोष कुमार प्रोन्नत होकर एडीजी बने

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार पदोन्न्त होकर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) हो गये हैं। शासन ने आईजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है, इनमें कानपुर के सयुंक्त पुलिस आयुक्त (कानून एंव व्यवस्था) आशुतोष कुमार के अलावा लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा और अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार ने कानपुर में ज्वाइनिंग से पहले अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इस साल अगस्त 2025 में कानपुर में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आंर्डर) का पदभार संभालने से पहले, वह लखनऊ स्थित पीएसी मुख्यालय में महानिरीक्षक आईजी और उससे पहले बस्ती रेंज के उप महानिरीक्षक डीआईजी रहे हैं। अपने अब तक के सेवाकाल में कई प्रतिष्ठित मेडल सिरमौर करने का श्रेय हासिल करने वाले एडीजी आशुतोष कुमार मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

अपनी पेशेवर ईमानदारी, प्रभावी नेतृत्व और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता के लिए विख्यात आइपीएस आशुतोष कुमार ने व्यापक रुप से सम्मान अर्जित किया है। उनका दृष्टिकोण भारतीय पुलिस सेवा की सर्वाेत्तम परंपराओं का प्रतीक माना जाता है। अपनी कार्य शैली व व्यवहार कें लिये प्रदेश में मशहूर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार को पदोन्नति के लिये शुभकामनायें प्रेषित करते हुये अगामी नव वर्ष में उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुख और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close