लखनऊ-उत्तरप्रदेश
काकोरी थाना क्षेत्र के करझन गांव में बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया

लखनऊ । बीती रात चोरों ने गांव के दो गरीब परिवारों को निशाना बनाया। सर्वेश कुमार गौतम और धनीराम गौतम के घर में घुसकर चोरों ने बक्सा व अलमारी तोड़ दी और कीमती जेवर, कपड़े व शादी का सामान लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि धनीराम गौतम के बेटे की अप्रैल महीने में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन चोरों ने शादी के लिए रखे गए जेवर और जरूरी सामान भी पार कर दिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे घर में मातम जैसा माहौल है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
कल्लू उर्फ रजनीश यादव
























