उत्तरप्रदेश

कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर 15 किलोमीटर की पद यात्रा तय की।मनरेगा बचेगा तो देश बचेगा- सुमन तिवारी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। जनपद की तहसील भरथना की ग्राम पंचायत सराय चौरी स्थित भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने माल्यार्पण कर पूर्व से निर्धारित मनरेगा ग्राम चौपाल सम्मेलन व मनरेगा बचाओ पद यात्रा विभिन्न ग्रामों से होकर निकाली गयी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना को खत्म कर नया नाम दे रही है। यह सरकार निरंतर आम लोगों के हकों को समाप्त करने पर अमादा है। सरकार सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, मेंहगाई, बेरोजगारी पर कभी भी चर्चा नहीं करती है।आज देश ऐसे हालातों से गुजर रहा है कि आने वाले समय में आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य गर्त में चला जायेगा।
मनरेगा जिला प्रभारी सुमन तिवारी ने कहा की मनरेगा बचेगा तो देश बचेगा, किसान बचेगा तथा व्यापार भी बचेगा। इस सरकार ने इतनी मेंहगाई बढ़ा दी है कि पूर्व में लोग थोक में सामान खरीदते थे अब वही सामान पॉलीथीन में करके ले जाना पड़ता है। पदयात्रा सराय चौरी ग्राम से शुरू होकर सिरकौरा, जारपुरा, खन्ता, काठमऊ, पाली खुर्द, भैंसाई, मंडी रोड होते हुए भरथना सब्जी मंडी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के समक्ष महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुयी। यह यात्रा करीब 15 किमी. तक चली।
पद यात्रा में शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पी.सी.सी.सदस्य सुखराम सिंधी, ब्लॉक अध्यक्ष भरथना रनवीर सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महेवा संजीव त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष ताखा कुलदीप तिवारी, जिला कॉर्डिनेटर मनरेगा सचिन शंखवार, नरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष कृपाराम राजपूत, जिला सचिव मालवती, हरेंद्र त्रिपाठी कांग्रेस किसान जिलाअध्यक्ष, जिला सचिव यशपाल सिंह यादव, अनुराग कर्ण, प्रदीप द्विवेदी, अहिवरन सिंह, शरद तिवारी, अंसार अहमद, एस.सी.एस.टी. प्रदेश सचिव संजीव कठेरिया, अंकित कुमार, अजीत कुमार, अवनीश वर्मा, विकास माथुर, दीवान चंद्र, ढब्लू कठेरिया आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close