कस्बा बंथरा में सुरक्षा, जागरूकता एवं साइबर अपराध से बचाव ऑनलाइन फ्रॉड, बैंक OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग,फर्जी लिंक/ऐप जागरूकता के लिए जनसंपर्क चौपाल का आयोजन

लखनऊ। बुधवार को कस्बा बंथरा में सहायक पुलिस आयुक्त,कृष्णानगर रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में जनसंपर्क चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। क्षेत्र में सुरक्षा, जागरूकता एवं सौहार्द बढ़ाने हेतु निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई1.मिशन शक्ति अभियान व महिला सुरक्षा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098 की जानकारी, सड़क पर असुरक्षित परिस्थितियों में क्या करें, तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध त्वरित सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।2. साइबर अपराध से बचाव ऑनलाइन फ्रॉड, बैंक OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक/ऐप डाउनलोड जैसे खतरों से बचने के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया गया। यह भी बताया गया कि किसी भी साइबर क्राइम की तुरंत 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।3.अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर रोक* क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की गई। यह स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4.सड़क दुर्घटना के समय सूचना व सहायता दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को कानूनी सुरक्षा (Good Samaritan Law) प्रदान की जाती है — इस बिंदु पर लोगों को विस्तार से बताकर जागरूक किया गया।5.मोबाइल गुम/चोरी होने पर CEIR पोर्टल की उपयोगिता CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल IMEI ब्लॉक/अनब्लॉक करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई, ताकि गुम/चोरी हुआ मोबाइल किसी गलत गतिविधि में उपयोग न हो सके और बरामदगी हो सके ।6.यातायात नियमों का पालन हेलमेट, सीटबेल्ट, स्पीड कंट्रोल, नाबालिग चालकों पर रोक आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया गया।7.मिश्रित आबादी में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना क्षेत्र में विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने, तथा किसी भी प्रकार के तनाव की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।8. जनता–पुलिस संवाद मजबूत करना स्थानीय समस्याओं, संदिग्ध गतिविधियों व अवैध कार्यों के बारे में पुलिस को समय पर सूचना देने से त्वरित समाधान व बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होती है—इसका महत्व समझाया गया।





