खबरों की खबरकरनाल-हरियाणा

कश्यप समाज ने भाजपा को दिया समर्थन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

कश्यप समाज ने भाजपा को दिया समर्थन

रिपोर्ट
एस आर योगी

समाज के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का हमेशा ऋणी रहूंगा : जगमोहन आनन्द
भगवान श्री खाटू श्याम से सर्वजन कल्याण की कामना की
करनाल, 14 सितम्बर।
करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को कश्यप समाज ने एकतरफा समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से जितवाने का आश्वासन दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत चुनाव प्रचार करने कश्यप समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच पहुंचे, जहां कश्यप समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया

और विश्वास दिलाया कि इस बार करनाल में कमल अवश्य खिलेगा और जगमोहन आनंद भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। जगमोहन आनन्द ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज के लोगों ने जो प्यार, स्नेह और समर्थन उन्हें दिया है उसके लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गो को साथ लेकर चलते आई है। भाजपा के कार्यकाल में हर वर्ग का सम्मान हुआ है। इसलिए आज भाजपा सबकी पंसदीदा पार्टी बन चुकी है। इसके पश्चात जगमोहन आन्द ने अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में जाकर बाबा के दर्शन प्राप्त किये और बाबा के समक्ष शीश नवाकर सर्वजन कल्याण की कामना की। इस अवसर पर सुभाष कश्यप पार्षद प्रतिनिधि, पार्षद जयभगवान कश्यप, मनजीत कश्यप पूर्व कश्यप प्रधान, प्रेम कश्यप, माता वाली गामड़ी करनाल के प्रधान कप्तान कश्यप, माता वाली गामड़ी पूर्व कश्यप प्रधान संजय कश्यप, श्यामनगर प्रधान राजू कश्यप, प्रवीण कश्यप, दीपक कश्यप, राजा कश्यप, सतपाल कश्यप, रामपुर कटाबाग प्रधान पालाराम कश्यप, अनूप, मोनू भाई, जय करण कश्यप, रॉकी, विनीत कंबोज, जगमोहन प्रधान, संजीव कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बॉक्स
प्रधानमंत्री मोदी की जन आर्शीवाद रैली में रवाना हुए कार्यकर्ता
करनाल : जगमोहन आनन्द ने अग्रवाल धर्मशाला में चुनाव प्रबंधन की टीम के साथ चुनाव की रुपरेखा तैयार की और कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके बाद कुरुक्षेत्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली में शहरी मंडल करनाल के कार्यकर्ताओं को रवाना किया गया। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने मुगल कैनाल स्थित एसओटीसी गु्रप के कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इस दौरान उन्होंने आयोजक चेयरपर्सन सुमित सेन ठाकुर, सागर, शीतल, आस्तिक और अन्य सभी सदस्य आभार व्यक्त किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close