वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कवि सम्मेलन का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :-संस्थान बरेका के तत्वाधान में काशी काव्य संगम के सहयोग से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार इकबाल जमानवी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार छाया शुक्ला एवं गिरीश पांडे रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर महेन्द्र नाथ तिवारी अलंकार ने किया | कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया |

इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को अंगीकृत संविधान के अवसर पर हम प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं हमें संविधान में दिए गए नियमों का पालन करते हुए अपने भारत देश को उन्नति की ओर ले जाना चाहिए | इसी संविधान ने हमें अपना अधिकार दिया है जो हम सबको पता है पर इसी में दर्ज कर्तव्यों की जानकारी भी हमें होनी चाहिए जब हम अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तभी हमें अधिकार की भी बात करनी चाहिए आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं | इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने वक्तव्य में लोगों को संबोधित किया तत्पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया |

इस कवि सम्मेलन में निम्न कवि व कवित्रियों ने काव्य पाठ करते हुए पूरे माहौल को राष्ट्र प्रेम में डूबा दिया अखलाक खान भारतीय,आलोक सिंह बेताब,सूर्य प्रकाश मिश्रा,आनंद कृष्ण मासूम,डॉक्टर नसीमा निशा,धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव,प्रताप शंकर दुबे,गिरीश पांडे, परमहंस तिवारी परम,गणेश सिंह प्रहरी, विजय चंद्र त्रिपाठी,सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, महेंद्रअलंकार,जयप्रकाश मिश्रा,मुनिंद पांडे मुन्ना,ओम प्रकाश चंचल,रामजतन पाल,अखिलेश कुमार,भुलक्कड़ बनारसी, विकास पांडे,सूर्यदीप कुशवाहा,डॉ वत्सला,करुणा सिंह,विंध्याचल पांडे, संजय गुप्ता,डॉक्टर इशरत जहां,सीताराम विक्रांत,अनुराग,सहाना चटर्जी,शमीम गाज़ीपुर,प्रदीप कुमार,राम नरेश,उषा पांडे,शरद श्रीवास्तव,राकेश दुबे,गोपाल केसरी,सूर्य दीप कुशवाहा उपेंद्र यादव, श्रेयांश पाठक,विमल बिहारी,विकास पांडे विदिप्त,राजीव गौड़,संतोष कुमार प्रीत, देवेंद्र कुमार पांडे,मधुलिका राय,साधना शाही,डा.रेशमा खातून,संगीत तिवारी, अरुण द्विवेदी,गौतम अरोड़ा सरस,निकेता सिंह,टीकाराम शर्मा,दीपक शर्मा,इकबाल जमानवी,छाया शुक्ला इत्यादि ने अपनी अपनी रचनाओं से ऐसा समा बाधा की पूरा वातावरण देश प्रेम में सराबोर हो गया |

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्थान के उपसचिव अरविंद तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय सचिव आनंद राय ने किया | पूरे कार्यक्रम का संचालन परमहंस तिवारी परम ने एवं पूरे कार्यक्रम का संयोजन सचिव संस्थान आलोक कुमार सिंह तथा रमेश चन्द जैसल ने किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close