कपसेठी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर चोरी का माल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त कमीशनरेट वाराणसी के द्वारा जुर्म एवं जरायम के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्ग दर्शन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित वारंटियों,अभियुक्तो के गिरफ्तारी व चोरी, छिनैती में वांछित अभियुक्तो के तलाश पतारसी सुरागरसी के क्रम मे उप निरीक्षक विनय कुमार तिवारी मय हमराही कर्मचारीगण के क्षेत्र मे मौजूद थे | जरिये मुखबीर खास की सूचना पर एक नफर अभियुक्त सम्बन्धित मु०अ०सं० 025/2026 धारा 303(2) तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना कपसेठी वाराणसी अभियुक्त सन्तलाल बनवासी पुत्र स्व० दुलार निवासी ग्राम कोईली थाना राजातालाब जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष को महिमापुर हीरापुर सुरेरी मार्ग के पास से मय चोरी के माल के साथ समय 6.15 बजे सुबह नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय उपरोक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया |
गिरफ्तार करने वाली टीम में सधुवन राम गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी, उप निरीक्षक विनय कुमार प्रजापति चौकी प्रभारी धवकलगंज,उप निरीक्षक बृजेश सिंह,उप निरीक्षक जयशंकर सिंह,हेड कांस्टेबल अमित कुमार सहित थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रही ||






