वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कपसेठी थाने में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण व ग्राम प्रधानो के साथ व्यापार गोष्ठी का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिशनरेट वाराणसी के मार्गदर्शन में 28 दिसम्बर रविवार को थाना कपसेठी कमिशनरेट वाराणसी परिसर में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी वाराणसी के मौजूदगी में व्यापारी सुरक्षा, अतिक्रमण निरोधी अभियान,चौराहों, बाजारों व व्यस्त मार्गों पर यातायात सुगमता व ग्राम व मोहल्ला सुरक्षा समिती के गठन के संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण,ग्राम प्रधानो व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया |

गोष्ठी में उच्चाधिकारीगण के आदेशों निर्देशों के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा मिटिंग में मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष पदाधिकारीगण,ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त नागरिकों को अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों,गांव व मोहल्लों की सुरक्षा हेतु ग्राम व मोहल्ले स्तर पर स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर सुरक्षा समिति बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये | वर्तमान समय में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे होने के कारण दृश्यता कम हो जाने पर अपराधिक गतिविधियों के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर प्रभावी अंकुश लगाने के संबंध में उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया कि वह स्थानीय पुलिस टीम के साथ आवश्यक संयोजन करते हुये अपने -अपने गांव बाजारो में महत्वपूर्ण स्थल चिन्हित करने के साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरों के ज्यादा से ज्यादा स्थापना करने के संबंध में जागरुक व प्रोत्साहित किया गया |

सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित व्यापारियों बंधुओं व ग्राम प्रधानों को ग्राम व मोहल्ला स्तर पर सुरक्षा समिती की स्थापना करने के साथ ही साथ व्हाटसप सोशल मिडिया के माध्यम से थाना स्थानीय के अधिकारी व कर्मचारीगण से जुड़ने तथा क्षेत्र के कस्बों बाजारों व महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापारी बंधुओं द्वारा अतिक्रमण ना करने के संबंध हिदायत करते हुये सुचारु यातायात व्यवस्था के संचालन में उनके सहयोग की अपेक्षी की गयी | ग्राम स्तर पर गठित सुरक्षा समिती के सदस्यों द्वारा अपने आसपास किसी अनियमित गतिविधियों के बारे में पुलिस को समय-समय पर सूचना प्रदान करने हेतु अवगत कराया गया जिससे अपराधियों व अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक व त्वरित कार्यवाही किया जा सके |

मिटिंग में उपस्थित व्यापारीगण को प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम द्वारा अपना मोबाईल नंबर उपलब्ध कराते हुये 24 घंटे में कभी भी आवश्यकता होने पर निसंकोच संपर्क करने हेतु बताया गया |

मौके पर मौजूद व्यापारी बंधुओं द्वारा अपने विभिन्न समस्याओं व जिज्ञासाओं के संबंध में कई सवाल पूछे गये जिसका उपस्थित अधिकारीगण द्वारा प्रभावी समाधान किया गया | कार्यक्रम के अंत में सहायक पुलिय आयुक्त राजातालाब व प्रभारी निरीक्षक कपसेठी द्वारा सभी उपस्थित व्यापारी बंधुओं,पदाधिकारीगण व सम्भ्रांत व्यक्तियों का आभार प्रकट किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close