काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कनकपुर में बन रही थी कच्ची शराब,मौके पर पहुंचा आबकारी विभाग,कर दिया सब कुछ नष्ट

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,उत्तराखंड आबकारी विभाग क्षेत्र 03 काशीपुर
जनपद उधम सिंह नगर
आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर, क्षेत्र 4 बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया । कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 02भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 90 लीटर अवैध शराब खाम की बरामदगी तथा 6000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर धारा 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई l

तत्पश्चात टीम द्वारा बलजीत कौर के कब्जे से 45 लीटर , रतन सिंह के कब्जे से 40 लीटर , शमशेर सिंह के कब्जे से 45 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर धारा 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई l टीम द्वारा कुल 220लीटर शराब खाम बरामद की गई l निरीक्षक काशीपुर सोनू सिंह ने बताया कि उनकी टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
****टीम सदस्य
आबकारी निरीक्षक
सोनू सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट
Si देवेंद्र कुमार,महेश पंत
प्रधान आबकारी सिपाही
कैलाश चंद्र ,विकास रावत
सिपाही ,राजेंद्र कुमार ,अमित कुमार, राखी ,सुनीता आदि मौजूद रहे l

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close