कड़ी निकरानी में शुरू हुई सी बी एस ई बोर्ड की परीक्षा

इन्तिजार अहमद खान
इटावा – 11 केंद्रों पर कड़ी सी सी टी वी निगरानी में शुरू हुई सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा!
मंगलवार 17 फरवरी से जनपद इटावा के 11 परीक्षा केंद्रों संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी इंटर कॉलेज, एमनीव विज़न, केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सेंट पीटर्स जसवंत नगर, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज, नारायण इंटर कॉलेज, होली प्वाइंट एकेडमी भरथना, शकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 से 1:30 तक शुरू हुई! परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी अपने अपने केंद्रों पर सुबह 9 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गये थे!
सी बी एस ई डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर डॉक्टर आनंद ने बताया कि पहले दिन दसवीं के विद्यार्थियों की गणित की परीक्षा एवं 12वीं कक्षा के लिए बायोटेक्नोलॉजी इंटर प्रेन्योरशिप, शॉर्ट हैंड हिंदी, शॉर्ट हैंड अंग्रेजी का पेपर सुबह 10:30 से 1:30 तक सफलता पूर्वक नकलविहीन सम्पन्न हुआ!
इस दौरान सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की टीम उपस्थित रही! डॉ आनंद ने यह भी बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न करने के लिए सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है! उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दो चरणों में संपन्न होगी दूसरे चरण की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को प्रथम चरण की परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा!
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर 95 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी!
























