उत्तराखंड

ऑपरेशन मुक्ति के तहत पुलिस ने 146 भिखारी बच्चों का कराया स्कूल में दाखला

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के तहत, पुलिस ने 146 बच्चों को चिन्हित किया है, जो भिक्षावृत्ति में लिप्त थे। इस अभियान का उद्देश्य इन बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। अभियान की सफलता में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन और एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन मुक्ति टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही है
यह अभियान 5 मार्च से 31 मार्च 2025 तक चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुक्ति टीम ने लगातार कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर बच्चों का सत्यापन और चिन्हीकरण किया। अब तक 146 बच्चों (72 बालक, 74 बालिका) को चिन्हित किया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए हैं।
चिन्हित बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद इन बच्चों को स्थानीय स्कूलों में दाखिला भी दिलवाया गया।
टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज के नेतृत्व में अभियान की यह पहल बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close