ऐशबाग ईदगाह रोड पर लकड़ी लदी अवैध गाड़ियों का खड़ा होना: एक बड़ा खतरा

ऐशबाग ईदगाह रोड पर रोजाना हजारों गाड़ियों का आना-जाना होता है, लेकिन शाम होते ही यहां पर लकड़ी लदी गाड़ियों का अवैध खड़ा होना
एक बड़ा खतरा बन गया है। ये गाड़ियां न केवल ट्रैफिक को बाधित कर रही हैं, बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती हैं।
आज एक बड़ी घटना होते-होते बच्ची इन गाड़ी वालों की वजह से जब इन गाड़ियों के मालिकों को समझाने की कोशिश की गई, तो वे उल्टा लड़ने को तैयार हो गए और बोले कि वे यहां गाड़ी खड़ी करने के लिए दरोगा जी को पैसा देते हैं। यह सुनकर हैरानी होती है कि पुलिस के हौसले इन गाड़ियों के मालिकों के आगे बेकार हैं।
ऐशबाग ईदगाह रोड पर गाड़ियों का अवैध खड़ा होना एक बड़ा खतरा है, जिसका जिम्मेदार कौन होगा? ऐशबाग चौकी इंचार्ज या बड़े अधिकारी
ऐशबाग चौकी इंचार्ज को दो बार फोन किया गया पर फोन रिसीव नहीं हुआ इस मामले की जानकारी के लिया
























