धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

ए.डी.ओ. पंचायत करूणा चौहान ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

ए.डी.ओ. पंचायत करूणा चौहान ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

किरतपुर
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड किरतपुर की ए.डी.ओ. पंचायत करूणा चौहान ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी का यह पर्व हर भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

करूणा चौहान ने अपने संदेश में कहा कि हमें अपने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्हीं के अथक संघर्ष और त्याग की बदौलत हमें यह स्वतंत्र भारत मिला है। आज़ादी का सही अर्थ तभी होगा जब हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें और देश की उन्नति में योगदान दें।

उन्होंने भावुक संदेश देते हुए कहा—
“पानी न हो तो नदी का क्या काम, आँसू न हो तो आँखों का क्या काम, दिल न हो तो धड़कन का क्या काम, अगर हम वतन के काम न आएं तो यह ज़िंदगी किस काम की।”

समापन में उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close