काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एस.एस.पी.अजय गणपति ने काशीपुर कोतवाली पहुंच कर की जनसंवाद गोष्ठी,

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,ऊधमसिंहनगर में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने काशीपुर कोतवाली में जनसंवाद गोष्ठी, पुलिस पेंशनर्स बैठक एवं पुलिस सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस-जन सहभागिता को सुदृढ़ करने, कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा विभागीय अनुशासन को सख्ती से लागू करने पर विशेष बल दिया गया।


एसएसपी ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नशा तस्करों एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी एवं निरंतर कार्रवाई की जाए। युवाओं को नशे से बचाने और साइबर फ्रॉड से जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
एसएसपी ने निर्देशित किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाए तथा बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन को गंभीरता से लिया जाए।
पुलिस पेंशनर्स बैठक में पूर्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुभवों को विभाग की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनसे मार्गदर्शन लेने की बात कही गई।

पुलिस सम्मेलन के दौरान फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अनुशासन, समयबद्ध निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन का विश्वास जीतना और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना है। जनसंवाद जैसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close