वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एस. एम. एस. वाराणसी में चार दिवसीय एस.एम.एस. फेस्ट “अन्वेषण-2026” काहुआ शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


• विभिन्न पाठयक्रमों के लगभग 700 से अधिक प्रतिस्पर्धियों ने की भागीदारी
• इस वर्ष खेलकूद के साथ-साथ रचनात्मक स्पर्धाओं का भी संगम बनेगा अन्वेषण – 2026
• बड़े लक्ष्यों की तैयारी के लिए जरुरी है खेलों में सहभागिता करना – प्रो. पी. एन. झा

वाराणसी, 25 फरवरीः स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सांइसेज, में चार दिवसीय एस.एम.एस. फेस्ट “अन्वेषण-2026” का शुभारंभ बुधवार को हुआ। अन्वेषण-2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एस. एम. एस. वाराणसी के निदेशक प्रो. पी. एन. झा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है।
उन्होंने अन्वेषण-2026 की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को खोजने एवं उन्हें निखारने का एक सशक्त मंच है | हमारे विद्यार्थी केवल अकादमिक रूप से नहीं बल्कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी सशक्त बने | प्रो. झा. ने खेल एवं शिक्षा के संतुलन पर जोर देते हुए कहा की आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सिर्फ शैक्षणिक उत्कृष्टता पर्याप्त नहीं है | खेल में हर दौड़, हर पास, हर शॉट और हर रणनीति जीवन के बड़े लक्ष्यों की तैयारी की तरह है | विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए प्रो झा ने कहा कि खेल के मैदान में आपका अनुशासन, आपका समर्पण और आपकी खेल भावना ही आपकी सच्ची जीत है। पूर्ण उत्साह, निष्पक्षता और सकारात्मक सोच के साथ भाग लें, क्योंकि यही अनुभव आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाएगा।

अन्वेषण-2026 का शुभारंभ संस्थान में संचालित विभिन्न पाठयक्रमों के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट करके किया गया। चार दिन चलने वाले इस फेस्ट में क्रिकेट, वालीबाल, टेबिल-टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टग-ऑफ-वार, सौ मीटर रेस एवं एस.एम.एस. वाराणसी के विभिन्न क्लबों- स्पार्क क्लब, कंट्रास्ट क्लब, लाइववायर क्लब,सिनर्जी क्लब एवं पैनोरमा क्लब द्वारा भी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया |
इस फेस्ट में संस्थान के अलग-अलग पाठयक्रमों में से लगभग 700 से अधिक प्रतिस्पर्धीं अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगें। गौरतलब है कि विभिन्न खेल स्पर्धाओं का फाइनल राउंड अंतिम दिन शनिवार को आयोजित किया जायेगा।

स्पोर्ट्स फेस्ट के उदघाटन सत्र का संचालन प्रोफेसर पल्लवी पाठक ने किया। इस दौरान एस.एम.एस. वाराणसी के अधिशासी सचिव डा. एम. पी. सिंह, निदेशक प्रो. पी. एन. झा, कुलसचिव श्री संजय गुप्ता, स्पोर्ट्स फेस्ट के संयोजक सुनित मिश्रा, डॉ.रोहित मेहता, अतिश खडसे सहित संस्थान के समस्त अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close