काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एस.आर.एस. मॉल के स्पा सेंटर और कैफे पर एंटी ह्युमैन ट्रेफिकिंग टीम का छापा, स्पा सेंटर सील

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,,एसआरएस मॉल में बुधवार दोपहर हड़कंप मच गया, जब एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम ने बुद्धा स्पा सेंटर पर दबिश दी। टीम प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान भारी अनियमितताएं पकड़ी गईं। नतीजतन तहसीलदार पंकज चंदोला की मौजूदगी में स्पा सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।
जैसे ही टीम मॉल में दाखिल हुई और स्पा सेंटर के भीतर पहुंची, पूरा मॉल खलबली से भर गया। दुकानदार और कैफे संचालक सकते में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे थे।
कर्मचारियों का कोई रजिस्टर उपलब्ध नहीं था।
काम करने वाली युवतियों का न तो वेरिफिकेशन हुआ था और न पहचान पत्र मौजूद थे।
इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने पर तहसीलदार ने मौके पर ही सीलिंग की कार्रवाई की और संचालक पर चालानी कार्यवाही भी की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम प्रभारी बसंती आर्य, एसएसआइ अनिल जोशी समेत पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर रही।
टीम का कहना है कि काशीपुर में इस तरह के केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों को ताक पर रखने वालों पर अब बड़ी कार्रवाई होगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close