उत्तरप्रदेश

एसआईआर है परिवारवाद का अंत: रघु ठाकुरइन्तिजार अहमद खान

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इटावा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद 10 साल तक ईवीएम को कोसने वालों के लिए एसआईआर परिवारवाद का अंत है। सबको साथ लेकर चलने वालों की बिहार में विजय हुई है।
यह बात लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने शनिवार को पत्रकारों पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने आरजेडी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से कहा कि परिवार बनाएं कमजोर लोगों और सभी धर्मों के लोगों का, अपनी कमजोरी और हार को स्वीकार करना सीखों। उन्होंने कहा कि वैचारिक साख खड़ी करनी पड़ेगी। जातिवाद, परिवारवाद, मजहबी समहू बनाकर मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुके थे कि बिहार में एनडीए जीत रहा है। सरकार की वापसी से नीतीश कुमार की साख बढ़ी है। नीतीश कुमार पर कभी भृष्टाचार का आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम और भाजपा की नहीं बल्कि प्रशासनिक साख की है।
वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता मो.जुबैर तैमूरी आदि लोग उपस्थित रहे।
वोट भले ही आरजेडी को सबसे ज्यादा मिले हों, लेकिन खुद आरजेडी समर्थकों की महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए पहले भी काम किया है। महिलाओं छह प्रतिशत वोट अधिक पड़ा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close