काशीपुर-उत्तराखण्ड़
एलएलबी की छात्रा ने लगायी फांसी, दें दी अपनी जान, छोड़ा सोसाइड नोट

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,, निकटवर्ती ग्रान सरवर खेड़ा से से एक दुःखद खबर सामने आई है, यहाँ अपने घर में फांसी लगाकर एलएलबी की एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, थाना कुंडा के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 25 वर्षीया तरन्नुम पुत्री अनवर हुसैन एलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा थी। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने कमरे में उसका शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।
























