एपेक्स द्वारा आर्थ्रोप्लास्टी एवं अरथरोस्कोपी कैडावेरिक एकेडेमिक एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन

आर्थ्रोप्लास्टी एवं आर्थ्रोस्कोपी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों,जटिल सर्जरी प्रबंधन एवं भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा
वाराणसी :- ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों,शोध एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी एवं वाराणसी ऑरथपेडिक एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्थ्रोप्लास्टी एवं अरथरोस्कोपी कैडावेरिक एकेडेमिक सेशन होटल रेडिसन एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप आईएमएस बीएचयू में किया जा रहा है | कैडावेरिक हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग वर्कशॉप में प्रतिभागी सर्जनों को वास्तविक शारीरिक संरचना पर उन्नत सर्जिकल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा |
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इटली के प्रख्यात ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रो.एलेसांद्रो लेली सहित देश भर के कई वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में सहभागिता करेंगे | सम्मेलन के दौरान आर्थ्रोप्लास्टी एवं आर्थ्रोस्कोपी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, जटिल सर्जरी प्रबंधन एवं भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी |
एपेक्स के चेयरमैन डॉ.एस.के.सिंह के अनुसार यह सम्मेलन युवा एवं अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जनों के लिए ज्ञानवर्धन, कौशल विकास एवं अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा जिससे मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा ||





