वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

एनसीसी 7 यूपी नेवल यूनिट, बीएचयू द्वारा अस्सी घाट पर स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी, 10 फरवरी 2026। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत गंगा के पवित्र अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मंगलवार को आयोजित इस अभियान में एनसीसी के वर्तमान कैडेट्स एवं पूर्व कैडेट्स ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कैडेट्स ने कंधे से कंधा मिलाकर घाट की सफाई की तथा प्लास्टिक कचरा, पॉलीथीन एवं अन्य प्रदूषित सामग्री एकत्र कर निस्तारण हेतु नगर निगम को सौंपी।

अभियान के दौरान पूर्व कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि गंगा संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य है। कैडेट्स द्वारा घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को जल प्रदूषण रोकने एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया8 गया।

स्थानीय प्रशासन एवं नमामि गंगे योजना के प्रतिनिधियों ने एनसीसी कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स के इस संयुक्त प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। एक पूर्व कैडेट ने बताया कि यह अभियान “नदी से नया भारत” की थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को पर्यावरण सेवा एवं जल सुरक्षा से जोड़ना है।

इस पहल से अस्सी घाट की स्वच्छता एवं छवि में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। एनसीसी अधिकारियों के अनुसार, पूर्व कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है तथा भविष्य में इस प्रकार के मासिक स्वच्छता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

यह आयोजन युवा शक्ति के सामाजिक एवं पर्यावरणीय योगदान का एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close