एक रक्तदान देश के नाम मेगा रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब,413 यूनिट रक्त संग्रह

वाराणसी :- एक रक्तदान देश के नाम थीम पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने काशी में सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की | यह शिविर पीएनयू क्लब वाराणसी में संपन्न हुआ जिसमें कुल 663 लोगों की सहभागिता रही और 413 यूनिट सफलता पूर्वक रक्तदान किया गया |
इस महाअभियान में रक्तदान में योगदान इस प्रकार रहा—
(1)- बीएनआइ वाराणसी रीजन 234 यूनिट |
(2)- रोटरी वाराणसी रीजन 112 यूनिट |
(3)- काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति 59 यूनिट |
पीएनयू क्लब वाराणसी आठ यूनिट–
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्येंद्र कुमार (आईएएस ) ने किया तथा समापन हिमांशु नागपाल,नगर आयुक्त वाराणसी द्वारा किया गया |
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केशव जालान एवं डॉक्टर ए.के.कौशिक रहे | इस शिविर का मुख्य आयोजनकर्ता रोटरी वाराणसी रीजन रहा जबकि बीएनआइ वाराणसी रीजन,काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी एवं पीएनयू क्लब वाराणसी ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में अहम भूमिका निभाई |
शिविर में शहर के सात प्रमुख ब्लड बैंकों ने सहभागिता रही जिसमें आईएम बीएचयू बल्ड बैंक,शिव प्रसाद गुप्त ब्लड बैंक,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्लड बैंक,होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल ब्लड बैंक,पॉपुलर हॉस्पिटल ब्लड बैंक,दिव्य चैरिटेबल ब्लड बैंक,अमृतसा ब्लड बैंक की प्रमुख सहभागिता रही |
आयोजन की सफलता में मुख्य भूमिका के रूप में रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन,डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन),रोटेरियन अमित गुजराती (सेंचुरियन,वाराणसी रीजन चेयरमैन), नीरज पारिख (के.आर.के.अध्यक्ष) एवं धर्मेंद्र मिश्रा (सचिव पीएनयू क्लब) की रही |
शिविर में विशेष सहभागिता निभाने वालों में विनय सेठिया,अमर अग्रवाल,अर्चित अग्रवाल,अंकिता मौर्या,स्तुति जैन, आशीष केसरी,अभिनव टकसाली,नमित पारिख,शुभम् सोनेजा,प्रदीप इसरानी, प्रशांत गुप्ता सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं बीएनआइ सदस्य शामिल रहे |
बीएनआइ वाराणसी रीजन ने अपने आठवें वर्ष के बिजनेस ग्रोथ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महाअभियान को विशेष रूप से समर्पित किया | यह आयोजन ईडी आयुष नर्सरियां के मार्गदर्शन तथा डीएनए जय खनचंदानी एवं राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन) के नेतृत्व में संपन्न हुआ |
इसमें विभिन्न चैप्टर्स का सक्रिय सहयोग रहा जिसमें इनोवेट से जय खनचंदानी व राजेश गुप्ता,एमरल्ड से अनिकेत पाठक, शाइन से अमर अग्रवाल व अर्चित अग्रवाल,अबंडेंस से आलोक मिश्रा,रेडिएंट से टी.गजानंद जोशी,बेंचमार्क से सुमित खन्ना,ब्लॉसम से डॉ.सौरव सिंह,वेब्रेंट से अंकिता मौर्या,पिनेकल से विष्णु अग्रहरी, प्रॉस्पर से जय प्रकाश मौर्या,ट्राइडेंट से पूजा विवेक अग्रवाल,डेज़ल से आशीष सिंह,स्टेलर से शैलेश मिश्रा तथा जुबिलेंट से मनीष गुप्ता |
आयोजकों ने कहा कि यह शिविर केवल रक्त संग्रह का माध्यम नहीं,बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त आंदोलन है उन्होंने सभी रक्तदाताओं,स्वयंसेवकों,चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काशी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह सेवा,संस्कार और समर्पण की धरती है ||





