करनाल-हरियाणा

एक बार पुन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा सरकार : हरविन्द्र कल्याण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

एक बार पुन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा सरकार : हरविन्द्र कल्याण
भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने जनसम्पर्क कर लोगों से की वोट की अपील
घरौंडा, 26 सितम्बर।
घरौंडा से भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा में जितने विकास कार्य हुए हैं, अब ओर अधिक तेज गति से विकास करवाऊंगा और जनता की सेवा के लिए दिन-रात एक कर दूंगा।

यह बात आज हरविन्द्र कल्याण ने अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत गांव कलहेड़ी, बलहेडा, सदरपुर, बस्सी, कालरम, भुसली में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हरविन्द्र कल्याण का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने का कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश की उन्नति, तरक्की और विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। एक बार पुन: हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आगामी पांच अक्तूबर को कमल के निशान के सामने का का बटन दबाएं ताकि भाजपा की जीत की हैट्रिक लग सके।

उन्होंने कहा कि अपने दस वर्षों में हमने क्षेत्रवासियों के लिए काम किया है और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ दिया है और जनता जानती है कि जो व्यक्ति दिन-रात उनके लिए खड़ा है, वह उसे इस बार भी चुनकर विधानसभा में भेजने का काम करेगी। उन्होंने आज सभी गांवों में अपना जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे। घरौंडा की उन्नति और विकास करवाना ही मेरा लक्ष्य है। घरौंडा की जनता के प्यार, स्नेह और समर्थन जो मुझे मिल रहा है, उसका मै सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को झूठ बोलकर राजनीति की है।

कांग्रेस के हाथ जनता के गले तक पहुंच चुका है, इसलिए जनता ने कांग्रेस को दस साल पहले ही अलविदा कह दिया था। अब जनता कांग्रेस का मुंह तक नहीं देखना चाहती और जनता सिर्फ भाजपा सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। कांग्रेस में जनता के हित कभी सुरक्षित नहीं हो सकते। कांग्रेस फूट करो और राज करो की नीति पर चलती है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी कोई विकास नहीं करवाया, इसलिए नजता उन्हें इस बार भी सबक सिखाने का काम करेगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close