वाराणसी/उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला ईकाई व प्रदेश संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

स्वर्ण व्यवसायी सोने,चांदी के भाव बढ़ने व गिरने का इन्तजार न करे,व्यापार को बढ़ाने पर जोर दे,आने वाला समय बहुत ही कम्पटीशन भरा रहेगा -विनय वर्मा (विधायक)

वाराणसी :- चन्द्रा चौराहा स्थित तनिष्क बैंक्वेट हॉल में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला ईकाई व प्रदेश संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारी जनों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत के साथ शोहरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक (अपना दल एस) विनय वर्मा हाटा से भाजपा के कर्मठ विधायक मोहन वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाराणसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा रहे | कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग चालीस जिलों से संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित हुये | कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोने,चाँदी के बढ़ते किमतों से व्यापार पर पड़ रहे असर तथा दुकानदारों के सुरक्षा के विषय पर लोगों ने चर्चा किया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत व संचालन उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा ने किया | कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर सीवान के प्रतिष्ठित व्यवसायी सत्यम भारती के नाम की घोषणा किये जिसका उपस्थित लोगों ने समर्थन किया तथा सत्यम भारती को बधाई दिये | वक्ताओं में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाराणसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने उपस्थित स्वर्ण व्यवसायियों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने व रोज अखबार पढ़ने की आदत डालने पर जोर दिया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने कहा पूरे देश के हर जिले से संगठन के लोग अपने प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर सुरक्षा के समुचित उपाय पर वार्ता कर हमें सूचित करें क्योंकि सोने,चाँदी का भाव आगामी के दिनों में और बढ़ेगा तथा इस बढ़ रहे भाव के कारण सोने,चाँदी के व्यापारियों के लुटने,डकैती होने का खतरा बढ़ता जा रहा है | कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुये हाटा (उ.प्र.) के विधायक मोहन वर्मा ने व्यापारियों के संगठित रहने की बात कही तथा बताया वर्तमान समय में देश आन्तरिक व बाह्य शक्तियों से लड़ रहा है जिसमें व्यापारी बन्धुओं का साथ आवश्यक है आने वाला समय एक स्वर्णिम समय होगा अपने देश का |

विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा जैसे ही उ‌द्बोधन के लिये हॉल में आये तो वहाँ उपस्थित व्यापारी जनों ने खड़े होकर हर हर महादेव के उद्‌घोष से उनका स्वागत किया तथा देर तक ताली बजाते रहे | विनय वर्मा ने स्वर्ण व्यवसाइयों को सोने चांदी के बढ़ रहे भाव के कारणों को बताया तथा कहा आप भाव बढ़ने व गिरने का इन्तजार कभी न करें | आप जिस भाव में जेवर बेचते है उसी भाव में धातु खरीदकर रख ले,अपना पूरा ध्यान व्यापार को बढ़ाने पर लगाये,क्योंकि आने वाला समय बहुत ही कम्पटीशन भरा रहेगा इसलिये आप अपने को सोशल मीडिया से जोड़कर रखे तथा फ्राड से भी बचने का सुझाव दिये |

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने संगठन से जुड़े सभी व्यापारियों से आर्थिक रूप से कमजोर व्यापारियों के सहयोग के लिये कहें तथा बताये कि हमें संगठित रहते हुये अपने व्यापार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी समय देना चाहिये खुद को अपने व्यापारी हितों के लिये संघर्ष कर रहे विधायक,मंत्री से भी जुड़े रहना चाहिए |

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों से कहा आप सरकार द्वारा बनाये गये व्यापारी हितों के सभी नीतियों से अवगत हों तथा उसका लाभ उठाये तथा किसी प्रकार का सुझाव हो तो आप हमे अवगत कराये ताकि हम आपकी कुछ दिनों में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में एक डेलीगेशन लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सरार्फा व्यवसायी के सुरक्षार्थ शस्त्र लाइसेन्स देने के साथ-साथ कई मांगो को रखेंगे जिसमें सरार्फा व्यवसायियों द्वारा पुराने जेवरों के खरीद के सरलीकरण पर भी वार्ता होगी |

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सोनी ने उपस्थित व्यापारियों से कहा कि आप व्यापारी जन अपनी समस्याओं के निराकरण व स्वर्णिम भविष्य के लिये राजनीति में भागीदारी करें,तथा प्रदेश में अपने विधायक की संख्या बढ़ाये जिसके लिये सरकार की हर नीतियों पर बारीकि से नजर रखना होगा तथा नीति निर्धारण में सरकार से व्यापारियों की भागीदारी की माँग किये |

बैठक में अशोक सूरी,शिवकरण जानू, सत्यनारायण सेठ,शैलेश वर्मा,अमित सोनी,गणेश सोनी,अभय प्रकाश सोनी, धनंजय सोनी,स्नेह सोनी,संजीव अग्रवाल, शिवाजी वर्मा,अरूण अग्रवाल,राजेश सेठ, ज्योति वर्मा,सुष्मिता सेठ,सरिता वर्मा, जनार्दन सेठ,निरंजन सेठ,पवन मिश्रा, जगजीत सिंह,भुवन नारायण सिंह, घनश्याम सेठ,शिव सेठ,मंजीत सिंह, बंशीधर सेठ,गोपालजी,अनूप जायसवाल, दिलीप सेठ,शंकर बोस,हरीश जी इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close