उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन

वाराणसी :- उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन व शैक्षिक संगोष्ठी का शुभारंभ 29 दिसम्बर सोमवार को डाक्टर भीम राव अम्बेडकर शिक्षा समिति सारनाथ में पूज्य भंते अशोक मित्र के द्वारा तथा मुख्य अतिथियों व अनिल कुमार प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना से शुरू की गई | इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डाक्टर दीनानाथ सीएमपी डिग्री कॉलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने डिजिटल शिक्षा और तकनीकी उन्नयन में शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किया तथा राम अचल खरवार व छोटे लाल गौतम ने कविता पाठ के द्वारा विचार प्रस्तुत किया | रमेश चंद्रा, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा बरेली ने शिक्षक व शिक्षको के कर्तव्यों व डिजिटल शिक्षा व नवाचार की बात कही आज की संगोष्ठी की अध्यक्षता गंगा प्रसाद,प्रांतीय संरक्षक उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा ने तथा श्री राम अचल खरवार ने की | इस अवसर पर कुंवर जीत इलाहाबादी प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा ने उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला |
इस अवसर पर डाक्टर रवि कुमार वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रेम सागर तथा रामनिवास ने भी प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया | विशेष अतिथि में वंशराज,गुलाबचंद गौतम प्रधान संपादक, देवेंद्र कुमार नीरज कुमार विमल,हृदय राज कपूर,प्रान्तीय मिडिया प्रभारी ने अतिथियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया | सीताराम कबीर,डॉ दिनेश कुमार मंडल अध्यक्ष वाराणसी,सुभाष सरोज कार्यकारिणी सदस्य,मोतीलाल प्रधानाचार्य किशोर कुमार प्रधानाचार्य,गिरीश चंद्र जिलाध्यक्ष चंदौली,रविंद्र कुमार महामंत्री मंडल वाराणसी,सुजीत कुमार जिलाध्यक्ष वाराणसी,अंजू रानी,नीता इलाहाबाद शिक्षक,शिक्षिकाओं ने प्रतिभा किया ||





