नई दिल्लीमहाराष्ट्रराजनीति

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यहां डिप्टी CM समेत 6 लोगों का हुआ मौत……

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ है। प्लेन में 6 लोगों के सवार होने की सूचना है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की पूरी जांच की जा रही है।अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close