इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन बनारस शाखा में डाक्टर अनुराग टण्डन ने अध्यक्ष और डाक्टर अरूण कुमार त्रिपाठी ने सचिव पद की ली शपथ

बैज्ञानिक सचिव डॉ रितु गर्ग ने कहा की प्रयास रहेगा कि हर महीने बड़े स्तर पर क्लीनिकल मीटिंग के साथ एक बड़ी सीएमई आयोजित की जाये
बनारस शाखा की उत्तर प्रदेश में एक अलग पहचान है और यहाँ के सदस्य बहुत ही कर्मठ है और स्टेट का प्रतिनिधित्व भी एक बड़े संख्या के रूप में करते है – डॉ राजीव गोयल
वाराणसी :- इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन बनारस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही उत्साह उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ शाखा के परिसर में सम्पन्न हुआ | शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाक्टर अनुराग टंडन ने शपथ लेने के बाद कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि शाखा के किसी भी सदस्यों को किसी भी तरह की दिक़्क़त नहीं नहीं होगी | शाखा के मानद सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कि पूरे साल बहुत ही सुंदर कार्यक्रम सदस्यों के लिए कराये गये जिसमें स्पोर्ट्स,पिकनिक,सीएमई, सीपीआर का वर्कशॉप इत्यादि शामिल है,कुछ आवश्यक कार्य बाक़ी रह गया है उसे इस साल अवश्य कर लिया जायेगा,सदस्यों की संख्या को देखते हुए एक सात मंज़िला इमारत प्रस्तावित है जो जल्द भी पूरा कर लिया जायेगा,यह संस्था के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा |
अध्यक्ष निर्वाचित प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शाखा के एकेडमिक विंग को और मज़बूत करने की कोशिश होगी | सीपीआर का वर्क शाप प्रत्येक महीने परिसर में कराया जायेगा तथा हर एक समुदाय को प्रशिक्षित किया जायेगा | संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ एस.पी.सिह के कार्यकाल में रक्त बैंक का विस्तार हुआ तथा ल्युकोडिपलेटेड ब्लड जरूरतमंदों को मिलने लगा,शाखा का ब्लड बैंक पूर्वांचल में सबसे चलने वाला ब्लड बैंक अब हो गया है और यह सह डॉ एस.पी.सिह के कुशल नेतृत्व के कारण भी सम्भव हो पाया है |
मुख्य अतिथि इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद अग्रवाल ने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई तथा कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा बहुत ही पुरानी शाखा है और यह उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी शाखा है यहाँ का ब्लड बैंक देखने लायक़ हैं तथा राष्ट्रीय पत्रिका आप का स्वास्थ्य यही से छपती हैं और यह आम जनमानस हेतु बहुत ही उपयोगी भी है इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन |
उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव गोयल ने कहा की बनारस शाखा की उत्तर प्रदेश में एक अलग पहचान है और यहाँ के सदस्य बहुत ही कर्मठ है और स्टेट का प्रतिनिधित्व भी एक बड़े संख्या के रूप में करते है | विशिष्ट अतिथि इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन हेडक्वाटर्स दिल्ली के संयुक्त सचिव डॉ आनन्द प्रकाश ने कहा कि बनारस शाखा बहुत ही संगठित होकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे कि आवो गाँव चले अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं तथा यहाँ से ही आप का स्वास्थ्य पत्रिका का प्रकाशन निरन्तर होता है जो आम जनमानस के लिए बहुत ही उपयोगी पत्रिका है |
शाखा के वित्त सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शाखा के किसी भी कार्यक्रम में फंड की कोई दिक़्क़त नहीं होगी | बैज्ञानिक सचिव डॉ रितु गर्ग ने कहा की प्रयास रहेगा कि हर महीने बड़े स्तर पर क्लीनिकल मीटिंग के साथ एक बड़ी सीएमई आयोजित की जाये | कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी और डॉ शालिनी टंडन ने किया | मास्टर आप सेरेमोनी का दायित्व डॉ शालिनी टंडन ने निभाया,धन्यवाद ज्ञापन संस्था के समाजिक सचिव डॉ विजय गुप्ता ने दिया |
इस अवसर पर संस्था के चुनाव अधिकारी डॉ अजीत सैगल,संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ पी के तिवारी,डॉ भानु शंकर पाण्डेय,डॉ आलोक भारद्वाज,डॉ प्रभाकर शुक्ला, डॉ पी एस पाण्डेय,संस्था के उपाध्यक्ष डॉ संजय गर्ग,डॉ शालिनी टंडन,संयुक्त सचिव डॉ संजय पटेल,डॉ हेमन्त सिह,पीआरओ डॉ प्रीति गुप्ता,लाइब्रेरी सचिव डॉ सी.पी. सिह,विशाल सिंह यादव,डॉ के एन सिह, डॉ देवेश पांडेय,डॉ आमीर सैम,डॉ प्रोफ़ेसर सत्येन्द्र कुमार सिह,डॉ सुधीर सिह,डॉ आरती दिव्या,डॉ प्रदीप कुमार पांडेय,डॉ अनुपम तिवारी,डॉ अशोक सोनकर,डॉ राजेंद्र श्रीवास्तव,डॉ आलोक ओझा,डॉ अंजलि गुप्ता,डॉ वाणी बाजपेयी,डॉ जेपी सिह,डॉ वीपी सिह सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे ||





