वाराणसी/उत्तरप्रदेश

इटावा DM-SSP को सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह की दो टूक, बोले-धरने पर बैठ जाऊंगा BLO को मारा-पीटा जा रहा, सपाई सड़क पर उतरे तो दिक्कत होगी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा में बीएलओ के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इसको लेकर डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। कहा- मैं अपने लोगों के साथ धरने पर बैठने आया हूं। इससे पुलिस प्रशासन को समस्या होगी। हम नहीं चाहते कि इस तरीके की चीजे आगे हों। ऐसे मामलों पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
फॉर्म 7 के जरिए वोट कटवाने का दावा शिवपाल सिंह यादव ने कहा- फॉर्म 7 का गलत इस्तेमाल कर सही और पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाए जा रहे हैं। खास तौर पर अल्पसंख्यक समाज और पीडीए समाज को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव में लाभ उठाया जा सके। शिवपाल ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
धरने की चेतावनी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि वह धरने पर बैठने का मन बनाकर आए थे, लेकिन प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। अगर आगे भी बीएलओ, बीएलए या किसी को धमकाया गया और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वह वहीं धरना देंगे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close