उत्तरप्रदेश
इटावा में 14 दिसंबर को आएंगी दो विश्व चैंपियन खिलाड़ी निखत जरीन और राधा यादव

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।निखत ज़रीन बॉक्सर दो बार की विश्व चैंपियन,विश्व कप विजेता,राष्ट्रमंडल और एशियाई पदक विजेता,अर्जुन पुरस्कार विजेता,तेलंगाना पुलिस की डीएसपी एवं क्रिकेटर राधा यादव आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला किकेट टीम की सदस्य,विश्व चैंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता,दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा के अपने वार्षिक खेल दिवस 14 दिसंबर 2025 को भारत की गौरवशाली विश्व चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करेगा और दोनों विश्व चैम्पियन खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदक विजेता उदीयमान खिलाड़ियों का सम्मान और उत्साहवर्धन करेंगे।





