उत्तरप्रदेश

इटावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मिले एक्सपायर इंजेक्शन! हृदय रोगियों को लगाए जाने थे, सीएमएस ने दिए जांच के आदेश

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां हार्ट अटैक और गंभीर हालत में लाए जाने वाले मरीजों को लगाए जाने वाले कई इंजेक्शन एक्सपायर पाए गए।
इस मामले के उजागर होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एट्रोपिन (ATROPINE) और एड्रोप्रो (ADROPRO) नामक कई इंजेक्शन एक्सपायर हालत में मिले। ये इंजेक्शन आमतौर पर हृदयाघात और अन्य गंभीर मरीजों के तत्काल उपचार में उपयोग किए जाते हैं। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विभाग में एक्सपायर दवाइयों का मिलना मरीजों के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जा रहा है।
यह लापरवाही तब सामने आई जब एक गंभीर हालत में वृद्ध महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने इलाज के लिए इंजेक्शन लगाने का निर्देश दिया। कंपाउंडर ने जब इंजेक्शन उठाया, तो उस पर एक्सपायरी तारीख लिखी मिली। इसके बाद मीडिया ने एक्सपायर इंजेक्शन को कैमरे में कैद कर लिया। स्थिति बिगड़ती देख इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ तुरंत एक्सपायर इंजेक्शन हटाने में जुट गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close