इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता संपन्न

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता संपन्न
📍 बिजनौर, 30 जुलाई 2025:
राष्ट्रीय परिवर्तन प्रतिष्ठान भारत एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में आज कुंवर सत्य वीरा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी जसजीत कौर, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार एवं डॉ. निशांत यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव ने बताया कि इस वर्ष जनपद बिजनौर में सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के चयनित बाल वैज्ञानिकों को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई थी। आज इन बाल वैज्ञानिकों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 128 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
प्रदर्शनी का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता (जीव विज्ञान), डॉ. राजीव जोहरी (रसायन विज्ञान), डॉ. प्रगति गर्ग (भौतिक विज्ञान), डॉ. हर्ष राजपूत (रसायन विज्ञान), डॉ. अंकुर गर्ग, डॉ. अजीत गर्ग एवं गरिमा सिंह (एनआईएफ) द्वारा किया गया।
जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने बताया कि चयनित बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सत्र 2023-24 के विजेता: भव्य खन्ना (केपीएस बिजनौर), वंशिका (केपीएस बिजनौर), श्लोक कुमार (आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल नजीबाबाद)।
सत्र 2024-25 के विजेता: तमन्ना परवीन (जूनियर हाई स्कूल चौधेडी), जिया बनिया (मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल), शिवा कुमार (जेएस मौलावाला), भूमिका (जूनियर हाई स्कूल जहानाबाद), सुधांशु कुमार (जूनियर हाई स्कूल सादनपुर), अब्दुल करीम (जूनियर हाई स्कूल किशोरपुर)।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के डायरेक्टर अमित बंसल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र कुमार, निशांत यादव, सुभाष चंद्र, कैलाश कुमार, डॉ. निर्मल शर्मा, कैप्टन विशन लाल, संगीता गुप्ता, रजनीश चौहान, सत्येंद्र सिंह, अमित चौहान, स्वाती यादव, रीना गुलशन गुप्ता, मुजीबुर रहमान सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
📢 जिला स्तर पर बच्चों की नवाचार सोच को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन विज्ञान शिक्षा में नई दिशा देने वाला साबित हुआ।


















