अंतरराष्ट्रीय
इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, सोशल मीडिया से अचानक दूरी बनाने से अटकलें तेज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर Virat Kohli का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने से करोड़ों प्रशंसकों हैरान हैं. भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के बाद कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्लेटफॉर्म से गायब हो गया है.
इंस्टाग्राम पर कोहली को करीब 274 मिलियन (27.4 करोड़) से अधिक लोग फॉलो करते हैं. यह अकाउंट अब न तो सर्च में दिख रहा है और न ही फॉलोअर्स लिस्ट में मौजूद है. इस अकाउंट को सर्च करने पर अब “This page isn’t available” का मैसेज दिखाई दे रहा है.
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि विराट के साथ उनके भाई विकास कोहली का अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो गया है.फिलहाल विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या मेटा (Meta) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.






