आवासीय व मिश्रित भवनों पर जलकल का सरचार्ज माफ

बीएचयू को जल और सीवर टैक्स से मिली राहत,जारी होगा संशोधित बिल,किस्तों में जमा करने की सुविधा|
काशी की चारों सीमाओं पर बनेंगे भव्य स्वागत द्वार,दुकानों पर रेट-बोर्ड लगाना हुआ अनिवार्य
महापौर की अध्यक्षता में हुई निगम सदन के साधारण सभा की बैठक में जनहित में लिए गए कई फैसले
वाराणसी :- नगर निगम जलकल का सरचार्ज शत प्रतिशत माफ कर दिया है इसका लाभ शहर के आवासीय व मिक्स्ड भवनों को मिलेगा ऐसे में अब 31 मार्च तक पुराने जलकर पर एक रुपया भी सरचार्ज नहीं देना होगा हालांकि व्यावसायिक भवन को छूट के दायरे से बाहर रखा गया है | मैदागिन स्थित टाउनहाल में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई निगम सदन का साधारण अधिवेशन में महापौर ने इसी माह के अंत तक संशोधित बिल जारी करने का आदेश दिया | सदन में यह मुद्दा नगर निगम अधिनियम की धारा-91(2) के तहत पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया ने एकीकृत बिलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जलकल विभाग ने बिना किसी पूर्व नोटिस के कई वर्षों का बकाया सरचार्ज सहित भेज दिया है उन्होंने पूर्व में जलकल विभाग प्रति वर्ष एक मुश्त जमा समाधान योजना के अन्तर्गत सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट देती रही है वही इस बार निगम जलकर,सीवरकर व हाउस टैक्स का एकीकृत बिल भेजा है यही नहीं बिना नोटिस दिए कई वर्षों का सरचार्ज जोड़ दिया गया है उन्होंने पूर्व की भांति जलकर पर सरचार्ज माफ करने की करने का सुझाव दिया | सदन ने इसे सर्वसम्मत से स्वीकार कर लिया ऐसे में सरचार्ज माफ होने से जलकर के बकाये दारों को बड़ी राहत मिल गई |
सदन में उपसभापति नरसिंह दास ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के टैक्स का मुद्दा उठाया उन्होंने तर्क दिया कि चूंकि बीएचयू का अपना खुद का वॉटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है इसलिए उन पर जल और सीवर कर लगाना उचित नहीं है सदन ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि बिलों से जलकर,सीवर कर और ब्याज को संशोधित किया जाए | उपसभापति के प्रस्ताव पर सदन ने सहमति जताते हुए ब्याज माफ कर संशोधित बिल जारी करने का निर्णय लिया साथ ही भुगतान किस्तों में जमा करने की सहूलित देने की भी सहमति बनी उनके प्रस्ताव पर अमृत जल मिशन के तहत दिए गए ‘भ्रामक’ डबल कनेक्शनों को भी समायोजित करने की भी सदन में सहमति बनी |
काशी आने वाले पर्यटकों को ठगी से बचाएगा ‘रेट-बोर्ड
पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पार्षद अमरेश कुमार ने कहा कि मैदागिन से अस्सी तक दुकानदार मनमाना पैसा वसूल रहे हैं ऐसे अब सभी खान-पान की दुकानों पर रेट-बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा | सदन ने इसकी सहमति दे दी इसी कार बाबा विश्वनाथ मंदिर के दो किमी के दायरे में 400-500 कमरों वाली सरकारी धर्मशाला बनाने पर भी गंभीरता विचार करने के निर्णय लिया गया ताकि पर्यटकों को खुले में न सोना पड़े |
अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख
पार्षद मदन मोहन दूबे ने ‘डोर-टू-डोर’ कूड़ा उठाने वाली कंपनी को कटौती कर भुगतान करने के प्रकरण उठाया उन्होंने पूछा कि 28 करोड़ में से 21 करोड़ की कटौती के आदेश के बावजूद कितना भुगतान किया गया | अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने सदन बताया कि कटौती करके ही भुगतान करने का निर्देश दिया गया है | बैठक में वार्ड 59 (रमरेपुर) में पोखरिओं पर अवैध कब्जे हटाने और वार्ड 65 (रामनगर) में वाजिदपुर की जमीन पर पार्क बनाने के निर्देश दिए गए | इसके अलावा पुराना रामनगर में के हरिजन बस्ती में पार्क बनाया जाएगा |पारदर्शिता लाने के लिए एक ही सीट पर तीन साल से जमे कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया जाएगा |
पेयजल और स्वच्छता पर सख्ती
पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने इंदौर की घटना का उदाहरण देते हुए पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की उन्होंने कहा कि नगर निगम का कर्तव्य है कि वह दूषित जल की आपूर्ति रोके | इसके साथ ही गर्मी से पहले सभी कुओं की सफाई और हैंडपंपों के रिबोर का कार्य युद्धस्तर पर करने का आदेश दिया गया |
सीमा पर बनेगा ‘काशी द्वार’
वाराणसी की चारों सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे | इन पिलरों पर काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक दिखेगी जिससे पर्यटकों को नगर निगम सीमा में प्रवेश करते ही एक अलग अनुभूति होगी |
बैठक में पार्षद अमरेश कुमार ने काशी की छवि और पर्यटन विकास पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को देखते हुए उन्होंने ‘अनुशासन’ और ‘इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर जोर दिया | पार्षद हनुमान प्रसाद व सुशील गुप्ता ने मई 2023 से अब तक मंजूर हुए ट्यूबवेलों की वार्ड-वार सूची मांगी गई है जो काम अधूरे हैं उनके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी | 100 वार्डों में कितने कुओं का जीर्णोद्धार हुआ और वर्तमान में उनका जलस्तर क्या है इसकी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सभी पार्षदों को उपलब्ध कराई जाएगी |
बाबा लाट भैरव सेतु के नामकरण पर सदन की मुहर
कज्जाकपुरा सेतु का बाबा लाट भैरव सेतु रखने की सदन ने हरी झंडी दे दी | कार्यकारिणी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है निगम बाबा लाट भैरव सेतु के नामकरण की सूचना विभिन्न विभागों को भी देगा |
हर वार्ड में मिलेगा एक मिस्त्री व दो लेबर
हर वार्ड में अब तक एक मिस्त्री व दो लेबर की तैनाती न होने पर महापौर ने नाराजगी जताई | इंजीनियरिंग विभाग से हर हाल में अविलंब व्यवस्था कराने का निर्देश दिया कहा कि जनहित के मुद्दे निगम के लिए सर्वोपरि है इसे प्राथमिकता दिया जाय |
बैठक मे विवेक कुशवाहा,श्याम आसरे मौर्य,सिंधु लाल सोनकर,अभय कुमार पांडेय,इर्देश कुमार,अमर देव यादव,प्रमोद राय,हारुन अंसारी,मदन मोहन दुबे,अशोक कुमार मौर्य,इंद्रा देवी,राजेश यादव चल्लू, संदीप रघुवंशी,राज कुमार चौधरी सहित अन्य पार्षदों ने भी
पार्षदों में सदन में जनहित के मुद्दे उठाया नगर आयुक्त ने दिया जवाब
बैठक में तमाम सवालों का जवाब नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दिया | बैठक में अपर नगर अयुक्त सविता यादव,संगम लाल,विनोद गुप्ता,मुख्य अभियंता आरके सिंह,सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी असीम रंजन,जलकल के महाप्रबंधक अनूप कुमार सिंह,नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसके चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे |
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
(1)- कुत्तों के पंजीकरण में तेजी |
(2)- जन्ममत्यु के आवेदनों का समय से निस्तारण |
(3)-पोखरा तालाबों व कुंओ का संरक्षण |
(4)- स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए नई कंपनी से होगा अनुबंघ |






