वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पर संघन अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की किया चेकिंग

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी स्टेशन पर सीआइबी व आरपीएफ वाराणसी द्वारा संयुक्त चेकिंग में गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस में दो अवैध वेंडरों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला किया पंजीकृत ||

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में ऑटो वाहन लगाने के जुर्म में आठ ऑटो चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मामला किया पंजीकृत ||

गाड़ी संख्या 15054 लखनऊ -छपरा एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला किया पंजीकृत ||

वाराणसी :- रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है |

वाराणसी कैंट स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में 30 दिसम्बर मंगलवार को स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई |

वाराणसी स्टेशन पर सेकण्ड एंट्री प्लेटफार्म संख्या नौ के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में ऑटो वाहन लगाने के जुर्म में आठ ऑटो चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मामला पंजीकृत किया गया | वाराणसी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया तथा वाराणसी स्टेशन पर सीआइबी वाराणसी व आरपीएफ वाराणसी द्वारा संयुक्त चेकिंग में गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस में दो अवैध वेंडरों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला पंजीकृत किया गया |

वाराणसी स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया रोपवे के पास अशिष्ट कार्य कर गंदगी फैलाने के जुर्म में सात व्यक्ति तथा यात्री हाल व काउंटर पर न्यूसेंस करने के जुर्म में एक व्यक्ति,कुल आठ व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 145 में मुकदमा पंजीकृत किया गया | कुल 19 के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close