वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर किया चेकिंग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालात में आकर ट्रेसपास करने के जुर्म में रेलवे एक्ट की धारा 147 में मामला पंजीकृत किया गया

वाराणसी :- रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है |

वाराणसी कैंट स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई | वाराणसी स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया आउट गेट पर रेल परिसर में ठेला लगाकर पेय पदार्थ बेचने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 व गाड़ी संख्या 22178 महानगरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों को सीट पर बैठने को लेकर सौदेबाजी व न्यूसेंस करने के जुर्म में एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144, 145 कुल दो व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया तथा वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालात में आकर ट्रेसपास करने के जुर्म में रेलवे एक्ट की धारा 147 में मामला पंजीकृत किया गया | कुल तीन के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button