करनाल-हरियाणा

आरएएफ ने करनाल शहर वासियों को दिया भयमुक्त एवं पुख्ता सुरक्षा वातावरण का भरोसा, निकाला फ्लैग

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आरएएफ ने करनाल शहर वासियों को दिया भयमुक्त एवं पुख्ता सुरक्षा वातावरण का भरोसा, निकाला फ्लैग

आज दिनांक, 22 अगस्त 2024 को ए/194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा श्री सुनील कुमार(उप.कमाण्डेंट) के नेतृत्व में परिचित अभ्यास के क्रम में दूसरे दिन पुलिस थाना राम नगर,थाना शहर व थाना सेक्टर 32/33 के थाना प्रभारी से मुलाकात की और थाना क्षेत्रों के संबंध में विभिन्न अहम जानकारियां हासिल की।

इसके साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की टीम और पुलिस ने साथ मिलकर शिव कॉलोनी, प्रेम नगर सराफ बाजार, कुंजपुरा रोड,सदर बाजार थाना सेक्टर 32/33,के..क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया व थाना क्षेत्र के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल की गई। इलाके के वरिष्ठ नागरिकों/समाजसेवियों व गणमान्य व्यक्तियों से मेल मिलाप कर पूर्व में घटित हुए दंगो व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इसके अलावा आमजन से भविष्य में संभावित दंगों के बारे में व अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

साथ ही सेक्टर-8 सी.आर.पी.एफ.के शहीद राम मेहर के परिवारजनों से मिलकर समस्या जानी एवं हौसला बढ़ाया

श्री सुनील कुमार(उप.कमांडेण्ट)ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, जनता में वर्दी के प्रति विश्वास बढ़ाना व जनता को भयमुक्त करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, लोगों का मनोबल बढ़ाने एवं क्षेत्र में नागरिकों को कर्तव्यों को निर्वाह करने के लिए प्रेरित करना है। इस अभ्यास के दौरान 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के निरीक्षक रणसिंह यादव, निरीक्षक योगेन्द्र बसीठा, पुलिस थाना रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक.. शहर थाना प्रभारी……सेक्टर 32/33 थाना प्रभारीव 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तथा थाने की पुलिस की टीमों ने भाग लिया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close