वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में गोष्ठी आयोजित कर पुलिस कर्मियों को दी गयी सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

श्रद्धालुओं को सर व मैडम कह कर पुकारेंगे पुलिसकर्मी, इंट्री प्वाइंट पर हाँथ जोड़कर अभिवादन/ स्वागत भी करेंगे

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के अंतर्गत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में गोष्ठी आयोजित कर पुलिस कर्मियों को व्यवहार कुशलता, संवाद शैली एवं श्रद्धालु उन्मुख पुलिसिंग पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी प्रत्येक श्रद्धालु को “सर” एवं “मैडम” कहकर संबोधित करें, जिससे सम्मानजनक संवाद स्थापित हो तथा आगंतुकों को सकारात्मक, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण का अनुभव प्राप्त हो सके।
मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मियों को हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन एवं स्वागत करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि आध्यात्मिक वातावरण के अनुरूप सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक पुलिस छवि सुदृढ़ हो।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु लंबी यात्रा एवं प्रतीक्षा के कारण धैर्य खो सकते हैं, किन्तु पुलिस कर्मियों को प्रत्येक परिस्थिति में संयमित, विनम्र एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखते हुए धैर्यपूर्वक उनकी काउंसलिंग करनी होगी।
पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं द्वारा पूछे जाने पर जनपद वाराणसी की प्रमुख व्यवस्थाओं, मार्गदर्शन, सुरक्षा प्रबंधों एवं महत्वपूर्ण स्थलों के संबंध में शालीनता एवं स्पष्टता के साथ आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
मंदिर परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों के व्यवहार की सीसीटीवी माध्यम से कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा अनुचित आचरण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजन एवं दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्राथमिकता के आधार पर मार्गदर्शन देने के निर्देश स्पष्ट रूप से दिए गए।
प्रशिक्षण में यह भी रेखांकित किया गया कि पुलिस की वर्दी केवल अनुशासन का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग एवं विश्वास का दायित्व भी है, जिसे विनम्र आचरण एवं सकारात्मक संवाद से प्रभावी बनाया जा सकता है।
महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आत्मीय अनुभव प्रदान करना प्राथमिकता है ।

आज दिनांक 12.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा काशी विश्वनाथ धाम स्थित त्र्यम्बकेश्वर हॉल में आयोजित गोष्ठी में पुलिस कर्मियों को विशेष सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य श्रद्धालु-उन्मुख, संवेदनशील एवं गरिमामय पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी प्रत्येक श्रद्धालु को “सर” एवं “मैडम” कहकर सम्मानपूर्वक संबोधित करेंगे तथा मंदिर के प्रवेश द्वारों पर हाथ जोड़कर अभिवादन एवं स्वागत करेंगे, जिससे आध्यात्मिक वातावरण के अनुरूप सौहार्दपूर्ण छवि स्थापित हो सके। यह भी स्पष्ट किया गया कि देश-विदेश से लंबी यात्रा कर आने वाले श्रद्धालु प्रतीक्षा अथवा भीड़ के कारण अधीर हो सकते हैं, किन्तु पुलिस को हर परिस्थिति में संयमित, विनम्र एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखते हुए धैर्यपूर्वक उनकी काउंसलिंग करनी होगी। श्रद्धालुओं द्वारा पूछे जाने पर जनपद वाराणसी की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं प्रमुख स्थलों की जानकारी शालीनता से प्रदान करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजन एवं दूरदराज से आए आगंतुकों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, मंदिर परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों के व्यवहार की सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि वर्दी सेवा, सहयोग एवं विश्वास का प्रतीक है और प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आत्मीय अनुभव प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close