वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आयकर कर्मचारी महासंघ वाराणसी शाखा के वार्षिक चुनाव 2025 आयकर भवन में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से हुआ सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आयकर कर्मचारी महासंघ वाराणसी शाखा के अध्यक्ष रंजीत कुमार,उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद चौहान,कोषाध्यक्ष बने विश्वमोहन कुमार

वाराणसी :- आयकर कर्मचारी महासंघ (आइटीईएफ ),वाराणसी शाखा के वार्षिक चुनाव 2025 वाराणसी में मकबूल आलम रोड स्थित आयकर भवन में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से हुआ सम्पन्न | चुनाव के उपरांत मतगणना तत्कालिक की गई तथा संपूर्ण प्रक्रिया आइटीईएफ संविधान एवं चुनाव आचार संहिता के अनुरूप रही |

चुनाव परिणाम एवं वोट विवरण निम्नानुसार रहे
(1)- अध्यक्ष पद पर रंजीत कुमार (83 वोट) विजयी—प्रीतम कुमार सिंह (47 वोट) |
(2)- उपाध्यक्ष पद सुरेंद्र प्रसाद चौहान (93 वोट) विजयी—महानवि त्यागी (39 वोट) |
(3)- सचिव पद गोपाल कृष्ण गोखले (66 वोट) विजयी—विनय कुमार शर्मा (66 वोट); बराबरी के आधार पर गोपाल कृष्ण गोखले को लॉट प्रक्रिया द्वारा विजयी घोषित किया गया |
(4)- संयुक्त सचिव पद सुनील कुमार विश्वकर्मा (77 वोट) विजयी—प्रवीण कुमार राय (52 वोट) |
(5)- कोषाध्यक्ष पद विश्वमोहन कुमार (86 वोट) विजयी—संदीप कुमार श्रीवास्तव (42 वोट) |
(6)- प्रतिनिधि पद संकठा प्रसाद यादव (88 वोट) एवं दिलीप कुमार (73 वोट) विजयी —नासिर उद्दीन (52 वोट) एवं वेद प्रकाश (45 वोट) |

उक्त अवसर पर राघवेंद्र सहाय सिन्हा मुख्य चुनाव अधिकारी आयकर कर्मचारी महासंघ आइटीईएफ शाखा वाराणसी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को दिया हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ | चुनाव में सहयोगी सभी मतदाताओं,उम्मीदवारों एवं कर्मियों का आभार ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close