वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आम व्यापारी जन सशक्त बनाओं सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर दिलाया शपथ,किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

भारत के व्यापारियों के उत्थान हेतु सदैव कार्य करते रहेंगे और जहां भी समस्याएं आएंगी उनका समाधान करेंगे – रणजीत केसरी

वाराणसी :- भारतीय औद्योगिक व्यापार एसोसिएशन वाराणसी द्वारा अयोजित आम व्यापारी जन सशक्त बनाओं सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह दुर्गाकुण्ड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट में किया गया आयोजन | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया गया | वाराणसी के कई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों को भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से दी जानकारी |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजेश प्रसाद सीएमओ वाराणसी,राम कुमार कुरील मुख्य विकास अधिकारी एसी हथकरघा सहित इत्यादि कई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे | उक्त अवसर पर भारतीय औद्योगिक व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत केसरी ने कहा कि भारत के व्यापारियों के उत्थान हेतु सदैव कार्य करते रहेंगे और जहां भी समस्याएं आएंगी उनका समाधान करेंगे |

व्यापारी शपथ ग्रहण समारोह में मदनलाल गुप्ता को जिलाध्यक्ष,नंदलाल गुप्ता को वार्ड अध्यक्ष विकासपुर,पवन अग्रवाल को जिला मंत्री,रामदास गुप्ता को जिला प्रवक्ता,पन्नालाल गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष, राजेश गुप्ता खन्ना को शिवदासपुर वार्ड की उपाध्यक्ष,नंदिता चटर्जी महानगर प्रभारी, संगीता मिश्रा जिला प्रभारी,शारदा त्रिवेदी को जिला प्रवक्ता,सोनी जायसवाल जिला संगठन मंत्री,आरती राय,सुषमा श्रीवास्तव, राधा सिंह सहित इत्यादि व्यापारियों को शपथ ग्रहण दिलाया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close