वाराणसी/उत्तरप्रदेश
आप नेता संजय सिंह का वाराणसी में दो जनवरी को होगा आगमन

वाराणसी:- 2 जनवरी 2026 शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के (प्रदेश प्रभारी) राज्यसभा सांसद संजय सिंह वाराणसी आ रहे है | “रोजगार दो,सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का तीसरा चरण 16 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक विंध्याचल मिर्ज़ापुर से होकर वाराणसी के सारनाथ में समापन होगा जिसकी तैयारी बैठक हेतु वाराणसी अपने कार्यकर्ता साथियों से मिलने के लिए वाराणसी आ रहे हैं | इस सूचना से वाराणसी के कार्यकर्ताओं में हर्ष माहौल है ||





