वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आपसी मतभेदों को भुलाकर व संगठित होकर सर्राफा व्यवसाय करें – संतोष अग्रवाल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन की आमसभा में कई प्रस्ताव हुए पारित

वाराणसी :- वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन की सोमवार की शाम आसभैरव स्थित “अग्रवाल भवन” में आमसभा का आयोजन किया गया | आमसभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष संतोष जी अग्रवाल ने कहा कि काशी के सर्राफा व्यवसायी संगठित होकर काशी का ऐसा नाम रोशन करें जिससे कि पूरे देश में काशी की गरिमा बनी रहे उन्होंने आपसी मतभेदों भुलाकर तथा आपस में बैठकर उसे दूर रहने को कहा | सभा में महामंत्री रवि सर्राफ ने पिछले 21 माह के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा अंत में अपनी इस्तीफा आमसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे आमसभा ने खारिज कर दिया | सभा में कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने 1 अप्रैल 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक का आय व्यय प्रस्तुत किया | अगले सत्र के चुनाव हेतु आमसभा से सर्वसम्मति से संजय अग्रवाल, दयाशंकर सेठ तथा प्रभुशंकर सेठ निर्वाचन अधिकारी तय किए गए | आमसभा में सर्राफा अतिथि भवन न्यास के जीर्णोद्धार हेतु एक 15 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया | सभा का संचालन महामंत्री रवि सर्राफ तथा धन्यवाद प्रकाश कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने दिया |

इस दौरान मुख्य रूप से संरक्षक प्रमुख प्रद्युम्न जी अग्रवाल,संतोष जी अग्रवाल,राकेश वर्मा,शैलेन्द्र वर्मा, रवि सर्राफ,प्रभुशंकर सेठ,राधाकृष्ण अग्रवाल राजू भैया,संजय अग्रवाल, दिलीप सिंह बंटी,सुमित वर्मा, अनिकेश चंद्र गुप्ता,नारायण दास शाह,पंकज सर्राफ,ईश्वर चंद्र वर्मा, जतिन रस्तोगी,श्री कुमार दवे,कमल कुमार सिंह,गोपाल उपाध्याय,पवन मिश्रा,किशोर सेठ,पीयूष गुप्ता,उमेश उपाध्याय,राहुल जायसवाल,राजेश खन्ना,हरविंदर सिंह,रामकिंकर सोनी,गणेश सेठ,राजा सेठ,पंकज अग्रवाल,जयकिशन कश्यप,सौरभ अग्रवाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close