उत्तराखंड

आत्महत्या कर चुकी छात्रा ,आखिर 15 दिन बाद कैसे जिंदा लौटी अपने घर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रुड़की /मंगलोर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,,उत्तराखंड से एक रहस्यमय मामला सामने आया है जहां 15 दिन पहले घर से लापता लड़की वापस घर लौटी है रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सुसाइड नोट छोड़कर गंगनहर में छलांग लगाकर लापता हुई बीकॉम की छात्रा करीब 15 दिन बाद अचानक अपने घर लौट आई. छात्रा के अचानक से वापस आने के बाद उसके परिजन भी दंग रह गए. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस छात्रा से पूछताछ करने में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की बीकॉम की छात्रा घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई थी. सुसाइड नोट में गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी. सुसाइड नोट मिलने के बाद छात्रा के परिजन गंगनहर पहुंचे. जहां छात्रा की चप्पल, मोबाइल और दुपट्टा पड़ा मिला. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और जलपुलिस के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. जल पुलिस के गोताखोरों ने छात्रा की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला. पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही थी. इसके बाद लापता छात्रा 26 अक्टूबर को अचानक रहस्य ढंग से अपने घर वापस लौट आई. छात्रा के अचानक वापस आने के बाद उसके परिजन भी हैरत में हैं. छात्रा के वापस आने की जानकारी मिलते के बाद छात्रा को थाने बुलाया. छात्रा से मामले के बारे में पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. ये अफवाह उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए फैलाई थी
छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते उसने सुसाइड नोट घर में छोड़ा. उसके बाद गंगनहर किनारे अपने चप्पल, मोबाइल और दुपट्टा छोड़कर सुसाइड का माहौल बनाया था.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close