वाराणसी/उत्तरप्रदेश
आगामी पर्व महाशिवरात्रि की तैयारियों के दृष्टिगत बड़े शिव मन्दिर गोपीगंज का श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा गोपीगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सांयकालीन पैदल गश्त/भ्रमण किया गया।
सभी जनपदवासियों से अपील की जाती है कि वे महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाएँ।
आज श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, भदोही एवं *श्री प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा संयुक्त रूप से आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत बड़े शिव मंदिर के आयोजकों से मिलकर तैयारियों की विस्तृत जानकारी की गयी एवं बड़े शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। जुलूस/दर्शनार्थियों के मार्ग में संभावित भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक बिंदुओं पर आयोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आयोजकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि जुलूस के दौरान बड़े डीजे/उच्च ध्वनि वाले लाउडस्पीकर का उपयोग न किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को असुविधा न हो तथा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन सुनिश्चित हो। आगामी पर्व महाशिवरात्रि एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा गोपीगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सांयकालीन पैदल गश्त/भ्रमण किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की जाती है कि वे महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाएँ। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्ण सतर्क एवं सहयोग के लिए तत्पर है। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे पुलिस द्वारा दी गई सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। आपातकालीन सहायता हेतु डायल-112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का अफवाह/भ्रामक सूचना प्रसारित ना करें।
























