अयोध्या/उत्तरप्रदेश

अयोध्या में पुलिस विवेचना में हस्तक्षेप का आरोप, गृह विभाग ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन के गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट एवं सतर्कता विभाग ने अयोध्या पुलिस की एक विवेचना को लेकर गंभीर संज्ञान लिया है। विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या को पत्र भेजकर मामले में जांचोपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र के अनुसार ग्राम-बिन्द्रा मिश्र का पुरा (पछियाना), थाना हैदरगंज निवासी जगदीश चन्द्र मिश्र द्वारा 8 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधीक्षक नगर, अयोध्या द्वारा मु0अ0सं0-585/2024 की विवेचना में अवैध हस्तक्षेप किया गया। प्रार्थी ने विवेचना के दौरान पक्षपातपूर्ण दबाव, धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया है।

गृह विभाग ने उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अयोध्या से पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही मामले से संबंधित दस्तावेज संलग्न कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस पत्र के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर उच्च स्तर पर निगरानी की संभावना जताई जा रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close